रामपुर में प्रिंसिपल जोसेफ पर बच्चों के प्राइवेट पार्ट छूने का आरोप! स्कूल पहुंचे घरवाले तो हुआ गजब कांड
Rampur News: रामपुर के सेंट फ्रांसीसी स्कूल में प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत. बच्चों के साथ अश्लीलता के आरोप में परिजनों ने की पिटाई. पुलिस ने आरोपी जोसेफ को लिया हिरासत में.
ADVERTISEMENT

Rampur News
Rampur News: जरा सोच कर देखिए आपका बच्चा जिस स्कूल में पढ़ने जा रहा है, वहां का शिक्षक ही अगर अश्लीलता परोसेगा तो क्या होगा? समाज में इंसान के विकास और उसको बेहतर बनाने के लिए स्कूल-कॉलेज की व्यवस्था है. मगर रामपुर से जो केस सामने आया है वो आपके रौंगटे खड़े कर सकता है. जिले के खूंटा खेड़ा गांव में मौजूद सेंट फ्रांसीसी स्कूल के प्रिंसिपल जोसेफ पर लगे आरोप बहुत ज्यादा गंभीर हैं. इस मामले में एक वीडियो सामने आया है जिसमें छात्रों के परिजन आरोपी प्रिंसिपल की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है.