मेरठ वालों का इंतजार खत्म... 22 फरवरी से दौड़ेगी मेट्रो, इसके अलावा सीएम योगी ने की एक और बड़ी घोषणा
UP News: यूपी को मिलेंगी दो बड़ी सौगातें! PM मोदी करेंगे उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास और नमो भारत रैपिड रेल व मेरठ मेट्रो का भव्य उद्घाटन.
ADVERTISEMENT

Meerut Metro
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की हैं. उन्होंने बताया कि अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश को दो बड़ी सौगातें देंगे. इनमें उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर निर्माण इकाई का शिलान्यास और नमो भारत रैपिड रेल के साथ मेरठ मेट्रो का उद्घाटन शामिल है.