ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इको विलेज में 13वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट, बुजुर्ग महिला का पैर टूटा
Greater Noida West Lift Crash: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज सोसाइटी में लिफ्ट गिरने से बड़ा हादसा! 13वीं मंजिल से गिरी लिफ्ट में फंसी बुजुर्ग महिला और बच्चों की जान बाल-बाल बची. देखिए मेंटेनेंस की पोल खोलती ये रिपोर्ट.
ADVERTISEMENT
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज सोसाइटी में एक बड़ा लिफ्ट हादसा सामने आया है. 13वीं मंजिल से लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई, जिसमें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला और दो मासूम बच्चे सवार थे. यह घटना 16 फरवरी की शाम करीब 5:00 बजे की है. 65 साल की रीना प्रसाद अपने 11 और 7 साल के नाती-नातिन को ट्यूशन से लेकर घर लौट रही थीं.