लेटेस्ट न्यूज़

Rohit Shetty Firing Case: यूपी के शूटरों ने 5 करोड़ की रंगदारी के लिए की थी फायरिंग, 7 गिरफ्तार

Rohit Shetty Firing Case Update: रोहित शेट्टी फायरिंग केस में तगड़ा यूपी कनेक्शन! आगरा, नोएडा और इटावा के 7 लोगों ने मिलकर रची थी साजिश. 5 करोड़ की रंगदारी के लिए चली थी गोली. देखिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के जूहू स्थित घर पर हुई फायरिंग के मामले में एक बड़ा उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है. जांच में पता चला है कि इस साजिश में शामिल सभी शूटर और मददगार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले हैं. फायरिंग के पीछे राजस्थान के श्रीगंगानगर से जुड़े शुभम लोनकर गैंग का हाथ बताया जा रहा है. कथित तौर पर गैंग ने रोहित शेट्टी से ₹5 करोड़ की रंगदारी वसूलने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था.