पत्नी की विदाई नहीं हुई तो 33 हजार वोल्ट के टावर पर चढ़ा दामाद, हाई वोल्टेज ड्रामा
Sonbhadra Viral Video: सोनभद्र में पत्नी की विदाई न होने से रूठे दामाद जी सीधे 33,000 वोल्ट के बिजली टावर पर जा बैठे. पुलिस और ग्रामीणों के हाथ-पांव फूले. देखिए कैसे दामाद को मनाया गया और नीचे उतारा गया.
ADVERTISEMENT
सोनभद्र में एक दामाद की अपनी पत्नी की विदाई को लेकर ऐसी जिद सामने आई कि पूरा इलाका सहम गया. अपनी पत्नी को ससुराल से विदा न किए जाने से नाराज होकर युवक 33,000 वोल्ट के हाई-टेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया. कर्मा थाना क्षेत्र का रहने वाला 23 साल का विश्राम कुमार अपनी पत्नी सुमन की विदाई कराने के लिए रॉबर्ट्सगंज के छपका गांव (ससुराल) आया था.