लेटेस्ट न्यूज़

UP चुनाव 2022: गृह मंत्री शाह से मिले केशव मौर्या, चुनावी तैयारियों को लेकर की चर्चा

चुनावी तैयारियों के मद्देनजर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 3 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

चुनावी तैयारियों के मद्देनजर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 3 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की.

मौर्या ने ट्वीट किया, “नई दिल्ली में देश के यशस्वी गृह मंत्री एवं अद्वितीय संगठनकर्ता और दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति के पर्याय आदरणीय श्री अमित शाह जी से आत्मीय भेंट की.”

मौर्या ने आगे कहा कि उन्होंने शाह से राजनीतिक स्थिति और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया है.

हाल ही में जारी ABP Cvoter प्री-पोल सर्वे में योगी सरकार की वापसी के अनुमान जताए गए हैं. सर्वे में CM के तौर पर योगी पहली पसंद बनकर उभरे हैं.