WhatsApp पर आ गया था हुबहू पेपर... भर्ती परीक्षा देकर आए प्रयागराज के लड़के ने खोली पोल
यात्रा में राहुल गांधी ने पेपर लीक से प्रभावित युवक को भारत जोड़ो यात्रा के वाहन पर बुलाया और उससे बातचीत की. जहां छात्र ने पेपर लीक को लेकर काफी आरोप लगाए.
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रविवार को प्रयागराज पहुंची. यागराज के आनंद भवन से राहुल गांधी ने यात्रा शुरू की. वहीं यात्रा में राहुल गांधी ने पेपर लीक से प्रभावित युवक को भारत जोड़ो यात्रा के वाहन पर बुलाया और उससे बातचीत की. छात्र ने पेपर लीक को लेकर काफी आरोप लगाए. वहीं राहुल गांधी ने छात्र के सवालों का जो जवाब दिया उसका वीडियो सामने आया है.
