लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज: शूटर गुलाम के मकान पर चला बुलडोजर, उमेश मर्डर केस में 25 दिन से है फरार

Prayagraj News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में सरकारी अमले का एक्शन लगातार जारी है. इस हत्याकांड के 25 दिन बाद भी बुलडोजर ने…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Prayagraj News: प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में सरकारी अमले का एक्शन लगातार जारी है. इस हत्याकांड के 25 दिन बाद भी बुलडोजर ने हुंकार भरी है. सरकारी अमले ने आज अब बुलडोजर के एक्शन की बारी उन शूटरों के संपत्ति की आई है, जिन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. प्रयागराज विकास प्राधिकरण हत्याकांड को अंजाम देने वाले 5 लाख के इनामी मोहम्मद गुलाम के घर को जमींदोज कर दिया है.

शूटर गुलाम के मकान पर चला बुलडोजर

बता दें कि प्रयागराज के शिवकुटी थाना क्षेत्र के महदौली इलाके में स्थित मोहम्मद गुलाम के पुश्तैनी मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण बिना नक्शा पास होने के चलते जमींदोज किया. बुलडोजर के एक्शन को देखते हुए एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. बता दें कि पुलिस फोर्स को पहले पहुंचता देख घरवाले खुद ही सामान को निकालने में लग गए थे. गुलाम की मां और भाई मिलकर घर की जमा गृहस्ती को पड़ोसी के घर में पहुंचाने लगे.

शूटर के परिवार ने कही ये बात

वहीं इस कारवाई पर मोहम्मद गुलाम की मां का कहना है कि उनका यह मकान तो सास ससुर ने दिया था. मोहम्मद गुलाम का इस मकान से कोई वास्ता नहीं क्योंकि उन्होंने बंटवारे में उसे जो हिस्सा दिया था, उसे पहले ही बेचा जा चुका है. वहीं मोहम्मद गुलाम के भाई राहिल हसन का कहना है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कभी उनको कोई नोटिस नहीं दिया. मीडिया से पता चला कि प्राधिकरण के लोग इस मकान को गिराने आ रहे हैं. मोहम्मद गुलाम से उनका लंबे समय से कोई वास्ता नहीं कोई बातचीत तक नहीं होती थी. उन्होंने बताया कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने उनको कोई नोटिस दिया है.

वहीं यूपीतक से बातचीत में मोहम्मद गुलाम के भाई राहिल ने कबूला कि हत्याकांज की तस्वीरों में दिख रहा शख्स उनका भाई मोहम्मद गुलाम है. मोहम्मद गुलाम की मां और भाई ने ऐलान किया है कि अगर पुलिस मोहम्मद गुलाम का एनकाउंटर करती है तो वो ना तो चेहरा देखेंगे ना ही उसका शव लेंगे.