लेटेस्ट न्यूज़

गांधी प्रतिमा के सामने उदास हुए कांग्रेस नेता! बोले- ‘ए बापू आपको दोबारा आना होगा’

प्रयागराज में कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला महात्मा गांधी की प्रतिमा से बात करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी आपको दोबारा आना होगा, नफरती भरे माहौल को फिर से मिटाना होगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Prayagraj News: भारत के इतिहास में दो अक्टूबर की तारीख का खास महत्व है. इस तारीख को साल 1869 में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था. इसी कारण हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है. वहीं, गांधी जयंती की पूर्व संध्या यानी एक अक्टूबर को प्रयागराज जिले से एक रोचक खबर सामने आई. दरअसल, इस दौरान प्रयागराज में कांग्रेस नेता इरशाद उल्ला महात्मा गांधी की प्रतिमा से बात करते हुए नजर आए. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी आपको दोबारा आना होगा, नफरती भरे माहौल को फिर से मिटाना होगा. वहीं, इरशाद उल्ला का गांधी प्रतिमा से बात करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.