लेटेस्ट न्यूज़

'जीवन का सबसे बड़ा दुख'... माघ मेले को बीच में छोड़ चल दिए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद! जाते-जाते CM योगी को ये कहा

Shankaracharya Avimukteshwaranan News: माघ मेले से काशी के लिए रवाना हुए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद. 11 दिन बाद खत्म किया धरना. सीएम योगी और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप. कहा- 'सरकारी रेवड़ी बांटकर फंसाना चाहता है प्रशासन.' 

ADVERTISEMENT

Shankaracharya Avimukteshwaranand
Shankaracharya Avimukteshwaranand
social share
google news

Shankaracharya Avimukteshwaranan News: प्रयागराज में मौनी अमावस्या के दिन संगम नोज तक पालकी ले जाने से रोके जाने के बाद से धरने पर बैठे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने माघ मेला छोड़ने का ऐलान कर दिया है. 11 दिनों के लंबे धरने के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने काशी के लिए प्रस्थान करने का ऐलान किया है. मगर प्रयागराज से जाते-जाते प्रशासन और प्रदेश की योगी सरकार पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने तीखा हमला बोला है.