UPTak Baithak Logo

माघ मेले में अब शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिविर परिसर में लाठी डंडे लेकर घुसे ये लोग कौन? भारी बवाल के बीच ये हुआ

24 जनवरी 2026 को प्रयागराज के माघ मेले में सेक्टर-4, त्रिवेणी मार्ग स्थित शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के शिविर में कुछ अज्ञात असामाजिक लोग लाठी-डंडे और झंडे लेकर घुस आए और उपद्रव मचाया.

ADVERTISEMENT

Swami Avimukteshwarananda Saraswati
Swami Avimukteshwarananda Saraswati
social share
Google CTA

Swami Avimukteshwarananda Camp Attack: प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य को लेकर विवाद के बीच एक बड़ी घटना सामने आई है. माघ मेला क्षेत्र में स्थित स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के शिविर में कल शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ अज्ञात असामाजिक और उपद्रवी लोग जबरन शिविर परिसर में घुस आए. बता दें कि यह घटना माघ मेला क्षेत्र के सेक्टर-4, त्रिवेणी मार्ग स्थित शिविर में 24 जनवरी की शाम लगभग 6:30 बजे से 7:30 बजे के बीच हुई. घटना के बाद शिविर प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कल्पवासी में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है.