8 साल छोटे प्रमोद को दिल दे बैठी वृंदावन की 3 तलाक पीड़िता रुबीना, फिर बरेली में आ रचाई शादी
Bareilly: बरेली में रुबनी ने प्रीति बनकर अपने प्रेमी प्रमोद कश्यप से विवाह कर लिया है. प्रमोद, रुबीना से 8 साल छोटे हैं. मगर ना तो धर्म और ना ही उम्र रुबीना और प्रमोद के बीच आया. रुबीना की प्रमोद से मुलाकात उस वक्त हुई, जब वह तील तलाक से गुजर रही थी. जानिए पूरा मामला
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: कृष्ण भक्ति के लिए वृंदावन नगरी काफी खास है. वृंदावन के लोग तो कृष्ण भक्ति के रस में डूबे ही रहते हैं. वृंदावन की रहने वाली रुबीना का जन्म तो एक मुस्लिम घर में हुआ. मगर वह भी कृष्ण भक्ति से दूर नहीं रह पाई. मुसलमान होने के बाद भी कृष्ण भक्ति का असर उसपर बना रहा. बड़े होने पर रुबीना का निकाह हुआ और उसे 3 तलाक के दर्द से भी गुजरना पड़ा. मगर अब कृष्ण भक्ति के रस सरोवर में बह कर वह प्रीति बन गई है और उसने अपने प्रेमी से हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक विवाह भी कर लिया है. रुबीना ने इस्ताम धर्म त्याग दिया है और हिंदू धर्म को अपनाकर शादी कर ली है.