लेटेस्ट न्यूज़

मोदीनगर की ज्लैलरी शॉप में घुसा अंकित फिर कारोबारी गिरधारी लाल वर्मा पर फेंकी लाल मिर्च और चापड़ से काट डाला

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े वरिष्ठ सर्राफा कारोबारी गिरधारी लाल वर्मा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. आरोपी अंकित को पुलिस ने पकड़ा है. घटना के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया है और सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में आज सुबह-सुबह हड़कंप मच गया. यहां आज सुबह 70 वर्षीय वरिष्ठ सर्राफा कारोबारी गिरधारी लाल वर्मा की दिनदहाड़े दुकान में बेरहमी से हत्या कर दी गई. गिरधारी लाल रोज की तरह अपनी दुकान खोल रहे थे तभी अचानक एक बदमाश वहां घुसा और उनपर लाल पाउडर फेंक दिया. इसके बाद बदमाश ने उनपर धारदार हथियार से हमला किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. खून से सनी दुकान और लहूलुहान हालत में गिरे कारोबारी को देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.