लेटेस्ट न्यूज़

मुझे बड़ी बेटी के साथ बिस्तर पर सोना है...कौशांबी में अपनी ही लड़की के पीछे पड़ा पिता, दे रहा ये धमकी

कौशांबी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नशे में धुत पति पर महिला ने मारपीट और बड़ी बेटी को बिस्तर पर साथ सुलाने की घिनौनी मांग का आरोप लगाया है. परेशान होकर महिला ने FIR दर्ज कराई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की सारी सीमाएं तोड़ दी हैं. यहां एक विवाहित महिला ने अपने पति पर चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं. महिला का कहना है कि पति रोज नशे में धुत होकर मारपीट करता है, लेकिन बात सिर्फ इतनी ही नहीं है. महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि उसका पति अपनी बड़ी बेटी के साथ बिस्तर पर सोने की घिनौनी मांग भी करता है. पति की इन हरकतों से तंग आकर महिला अपनी बेटियों के साथ किराए के कमरे में रहने लगी लेकिन वहां भी उसका पति पीछा नहीं छोड़ रहा है. आखिरकार पीड़िता ने तंग आकर कोखराज थाने में FIR दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है.