लेटेस्ट न्यूज़

चंद घंटे पहले देवेंद्र और सूरज मिले अंजान महिला से, झोपड़ी में तीनों ने पी शराब और बनाए संबंध... फिर हो गया कांड

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने देवेंद्र और सूरज नामक दो लड़कों को एक महिला की हत्या करने के आरोप में अरेस्ट किया है. दोनों ने महिला को क्यों मारा, उसकी कहानी खौफनाक है.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
google news

Lucknow Crime News: देवेंद्र सिंह और सूरज पाल. ये खबर इन दोनों के नाम के इर्द गिर्द ही घूमने वाली है. दोनों ने मिलकर ऐसा कांड किया है, जिसे जान लखनऊ पुलिस भी हैरान है. देवेंद्र और सूरज पर एक महिला की हत्या का आरोप है. ऐसा नहीं है कि ये दोनों महिला को पहले से जानते थे. वारदात से चंद घंटे पहले ही ये दोनों महिला से मिले. महिला ने इन दोनों के साथ मिलकर शराब पी. शराब पीने के बाद देवेंद्र और सूरज ने महिला संग शारीरिक संबंध भी बना लिए. फिर तीनों में विवाद हो गया. आरोप है कि विवाद में देवेंद्र और सूरज से महिला की हत्या हो गई. पुलिस ने दोनों को इसी आरोप में अरेस्ट कर लिया है.