घर पर मोबाइल नहीं भूलती तो…लखनऊ में नेशनल एथलीट 23 साल की जूली यादव की हुई दर्दनाक मौत, कैसे हुआ ये सब?
UP News: लखनऊ में 23 साल की नेशनल एथलीट जूली यादव की मौत ने सभी को चौंका दिया है. जानिए जूली के साथ क्या हुआ?
ADVERTISEMENT

Lucknow news
UP News: लखनऊ में रविवार सुबह सड़क हादसे में नेशनल एथलीट और हॉकी प्लेयर जूली यादव की मौत हो गई. वह एलपीएस स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर थीं और बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए स्कूल पहुंची थीं. बताया जा रहा है कि जूली के घर से फोन आया था, जिसके बाद वह घर वापस जा रही थीं. तभी उनकी बाइक की टक्कर सिलेंडर लदे ट्रक से हो गई. इस हादसे में जूली यादव की मौके पर ही मौत हो गई.