लेटेस्ट न्यूज़

इटावा में भांजी ने मामा-मामी के साथ किया गजब कांड... प्रेमी संग मिलकर क्यों रची उसने ये साजिश?

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक भांजी ने प्रेमी से शादी के लालच में अपने मामा-मामी के घर से करीब 30 लाख रुपये के जेवर चुराए. पुलिस ने भांजी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेवर बरामद कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के इटावा से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह जाएगा. यहां एक भांजी ने अपने प्रेमी से शादी करने के लालच में अपने घरवालों का भरोसा तोड़ दिया. भांजी ने अपने प्रेमी से शादी करने के चक्कर में अपने ही मामा-मामी के घर से करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए. यही नहीं, उसने चोरी किए हुए आभूषण अपने प्रेमी को सौंप दिए. इसके बाद दोनों शादी करके भागने की फिराक में थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. बता दें कि पुलिस की सतर्कता ने इस धोखे और लालच की कहानी का पर्दाफाश कर दिया है.