लेटेस्ट न्यूज़

शिष्यों के लिए बदले नियम, दर्शन पर अनिश्चितकालीन रोक... जानें कहां हैं प्रेमानंद महाराज और क्या हैं आश्रम के नए आदेश

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत के बाद आश्रम ने एकांतिक दर्शन, वार्तालाप और नाम मंत्र दीक्षा अनिश्चितकाल के लिए रोक दी है. साथ ही शिष्यों की वेशभूषा को लेकर नए सख्त नियम लागू किए हैं.

ADVERTISEMENT

Vrindavan Rasik Dulari Case Update
Vrindavan Rasik Dulari Case Update
social share
Google CTA

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासों के बाद आश्रम प्रबंधन ने कई बड़े और कड़े फैसले लिए हैं. मामले के तूल पकड़ने के बीच अब प्रेमानंद महाराज के एकांतिक दर्शन, वार्तालाप और नाम मंत्र दीक्षा को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर आश्रम में फर्जीवाड़े और पहचान के भ्रम को रोकने के लिए शिष्यों की वेशभूषा को लेकर सख्त नए नियम लागू किए गए हैं.