लेटेस्ट न्यूज़

डॉ भीमराव अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश के लिए कर दिया ये ऐलान

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर दो बड़ी घोषणाएं कीं. पहली, राज्यभर की बाबा साहेब की मूर्तियों की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल और छत्र लगाने का निर्णय. दूसरी, स्लम, दलित, अनुसूचित जाति और आदिवासी बस्तियों को शत-प्रतिशत सड़क कनेक्टिविटी से जोड़ने का लक्ष्य.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर पूरे सूबे के लिए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं. ये दोनों घोषणाओं दलित और वंचित बस्तियों के विकास के साथ बाबा साहेब की मूर्तियों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ी हैं. सीएम योगी ने साफ कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य डॉ. अंबेडकर के सम्मान को सुनिश्चित करना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक कनेक्टिविटी पहुंचाना है.