लेटेस्ट न्यूज़

6000 करोड़ रुपये से अधिक दिए गए, 8 हजार उद्यमियों को मदद... CM योगी ने ODOP-2.0 का हाल जाना

उत्तर प्रदेश की ODOP योजना अब ODOP-2.0 के जरिए स्थानीय उद्योग, स्वरोजगार और निर्यात को बढ़ावा देगी. CM योगी ने तकनीकी उन्नयन, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, आधुनिक बाजार से जुड़ाव और उत्कृष्ट उद्यमियों को प्रोत्साहन देने पर जोर दिया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुकी एक जनपद एक उत्पाद योजना (ODOP) अब अपने अगले चरण ODOP-2.0 के माध्यम से स्थानीय उद्योग, स्वरोजगार और निर्यात को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में ओडीओपी-2.0 की समीक्षा करते हुए इस योजना को और अधिक व्यापक, व्यावसायिक और परिणामोन्मुखी स्वरूप में आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्रदेश के पारंपरिक उत्पाद बड़े बाजार, निर्यात और स्थायी रोजगार का मजबूत आधार बनें.