लेटेस्ट न्यूज़

6 दिसंबर को संभल में ये क्या होने लगा... देखिए मस्जिद के मेन गेट से सत्यव्रत पुलिस चौकी तक क्या किया जा रहा

अभिनव माथुर

6 दिसंबर को संभल हाई अलर्ट पर क्यों है? बाबरी विध्वंस की बरसी पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जामा मस्जिद के सामने PAC और RAF तैनात. 200+ CCTV कैमरों और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से निगरानी जारी.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share

6 दिसंबर को लेकर संभल में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है. शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में पीएसी का डेप्लॉयमेंट किया गया है. विवादित धर्म स्थल जमा मस्जिद के मुख्य द्वार के सामने रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है. जामा मस्जिद के सामने सत्यव्रत पुलिस चौकी में बने हुए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से शहर के भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों की सीसीटीवी कैमरे के जरिए निगरानी की जा रही है. आप भी सोच रहे होंगे कि संभल में अचानक इतनी सतर्कता क्यों बरती जा रही है. तो आपको बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस हुआ था. इसलिए यह दिन हर साल कानून-व्यवस्था के नजरिए से अत्यंत संवेदनशील माना जाता है.

यह भी पढ़ें...