लेटेस्ट न्यूज़

दुकानदार गुलफाम ने दूल्हे तसलीम को 1.15 लाख के नोट की माला बनाकर दी, अब वो अपना माथा पीट रहा!

मनुदेव उपाध्याय

बागपत में एक दूल्हे ने अपनी शादी में शान बढ़ाने के लिए 1.15 लाख रुपये की नोटों की माला किराए पर ली, लेकिन एक साल बाद भी माला वापस नहीं की. दुकानदार गुलफाम लगातार माला लौटाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन तस्लीम से धमकियों का सामना करना पड़ रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share

उत्तर प्रदेश के बागपत में शादी की शान बढ़ाने के चक्कर में एक दूल्हे ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाएगा. यहां के खिवाई गांव के एक दूल्हे ने अपनी शादी की शोभा बढ़ाने के लिए 1 लाख 15 हजार रुपये की नोटों की माला किराए पर ली लेकिन शादी के पूरे एक साल बाद भी माला लौटाने का नाम नहीं ले रहा है. दुकानदार जब-जब माला वापस मांगने जाता है, उसे धमकियों का सामना करना पड़ता है. अब यह मामूली सा व्यापारिक झगड़ा गंभीर विवाद का रूप ले चुका है और दुकानदार कानूनी रास्ता अपनाने पर मजबूर है.

यह भी पढ़ें...