लेटेस्ट न्यूज़

वर्दी फाड़ दूंगा... रात 3 बजे नशे में धुत करणी सेना उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने पुलिस वालों को धमकाया! पूरी कहानी क्या है

जगत गौतम

मुरादाबाद में करणी सेना उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा नशे की हालत में पुलिस पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गया है. पुलिस के मुताबिक, घटना लगभग रात 3 बजे की है. पुलिस ने योगेंद्र राणा का मेडिकल टेस्ट भी कराया है.

ADVERTISEMENT

Photo: Yogendra Rana
Photo: Yogendra Rana
social share

मुरादाबाद पुलिस को रात 3 बजे एक कार संदिग्ध अवस्था में खड़ी मिली. कार का शीशा खुला था. शराब की तेज गंध बाहर आ रही थी. कार में करणी सेना उपाध्यक्ष योगेंद्र राणा कथित रूप से नशे की हालत में था. जैसे ही पुलिसकर्मियों ने सामान्य पूछताछ शुरू की तो आरोप है कि योगेंद्र राणा भड़क उठा. उसने वर्दी फाड़ने की कोशिश और पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ते हुए अभद्रता की. मौके पर मौजूद उसके साथी अंश ने भी पुलिस टीम के साथ गंदा व्यवहार भी किया. स्थिति बढ़ने पर पुलिस दोनों को काबू में लेकर थाने आई. जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए. कार के अंदर शराब की बोतलें मिलने की बात भी सामने आई है.

यह भी पढ़ें...