Opinion: नवनिर्माण के 9 साल- उपद्रव के 'अंधेरे' से उत्सव के 'उजाले' तक की उत्तर प्रदेश की यात्रा
9 Years of Yogi Adityanath: वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' से 'उत्सव प्रदेश' तक का सफर। जानें कैसे जीरो टॉलरेंस नीति, पुलिस आधुनिकीकरण और अपराध में भारी गिरावट ने बदली उत्तर प्रदेश की वैश्विक छवि.
ADVERTISEMENT

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश के बीते नौ साल महज कैलेंडर की तारीखें नहीं, बल्कि एक राज्य के पुनर्जन्म की गौरवगाथा हैं. 2017 से पहले जिस प्रदेश की पहचान 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' के तंज से होती थी, आज वही यूपी अपनी मजबूत कानून-व्यवस्था के दम पर दुनियाभर के निवेशकों के लिए 'सपनों का गंतव्य' बन चुका है. यह बदलाव रातों-रात नहीं आया, बल्कि इसके पीछे अपराध और अपराधियों के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की वह अडिग नीति है, जिसने माफिया राज के समानांतर साम्राज्य को ध्वस्त कर कानून के राज की नींव रखी. आज यूपी ने अविश्वास से आत्मविश्वास और समस्या से समाधान की एक ऐसी ऐतिहासिक यात्रा तय की है, जिसकी गूंज सात समंदर पार तक सुनाई दे रही है.