लेटेस्ट न्यूज़

हद है! दहेज के लालच में पति ने पत्नी की किडनी निकलवा ली…बरेली की पूजा के साथ जो हुआ वह भयानक है

Bareilly: दहेज उत्पीड़न के कई मामले आपने सुने होंगे. मगर उत्तर प्रदेश के बरेली से जो मामला सामने आया है, वह वाकई चौंकाने वाला है. यहां पूजा के साथ जो हुआ, उसे जान आपको एक पल के लिए यकीन नहीं होगा. पूजा का आरोप है कि दहेज के लिए उसके पति ने उसकी एक किडनी तक निकला ली. जानिए मामला

ADVERTISEMENT

Bareilly, Bareilly News, UP News, Viral News, UP Viral News, UP Viral, UP Hindi News, News in hindi, UP Samachar,
UP News
social share
google news

UP News: पीलीभीत के जहानाबाद निवासी पूजा के परिजनों ने बेटी की शादी बड़े अरमानों के साथ 19 जून 2017 को शीशगढ़ के गांव बल्ली में रहने वाले हरीश के साथ की थी. मगर शादी के बाद से ही पूजा की जिंदगी बदल गई और ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. पूजा के मुताबिक, उसका पति, सास-ससुर, जेठ और देवर तक उसे प्रताड़ित करते और मारपीट भी करते. मगर पूजा सब सहती रही. मगर ये सिलसिला सिर्फ यही तक नहीं रुका.