ममेरी फुफेरी बहन निकिता और दीपांशी ने कर ली शादी, मुजफ्फरनगर की इस प्रेम कहानी ने सबको चौंका दिया
मुजफ्फरनगर की दो ममेरी-फुफेरी बहनों निकिता और दीपांशी ने समाज की बंदिशों को तोड़ते हुए आपस में शादी कर ली. परिवार की धमकियों और विरोध के बावजूद दोनों अब पति-पत्नी की तरह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं.
ADVERTISEMENT

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक चौंकाने वाला और समाज की पारंपरिक सोच को चुनौती देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि मुजफ्फरनगर जनपद में एक अनोखी प्रेम कहानी का मामला सामने है जहां दो ममेरी फुफेरी बहनों ने घर से भागकर सबको चौका दिया. दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली है और अब पति-पत्नी की तरह एक साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही हैं. परिवार वालों के विरोध और धमकियों के बावजूद दोनों अपना फैसला बदलने को तैयार नहीं हैं.