कौशांबी में अनीता मायके से आई और थोड़ी देर में लौट गई... अगली सुबह उसके पति और सास की इस हाल में मिली बॉडी
Kaushambi news: कौशांबी में 70 साल की मां और 50 वर्षीय ठेकेदार बेटे की घर में संदिग्ध मौत. जहरीला पदार्थ खाने का अंदेशा. एसी आशंका है कि घटना से एक दिन पहले घर में विवाद हुआ था. पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Kaushambi News
Kausambhi news: यूपी का कौशांबी जिला. यहां 70 साल की मौला देवी और 50 साल के उनके बेटे विजय मिश्रा (50) एक ही घर में रहते थे. विजय ठेकेदारी का काम करते थे. रविवार सुबह जब परिजनों ने दोनों को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला. कमरे में जाकर देखा तो सब दंग रह गए. मां और बेटे दोनों की लाशें मिलीं. यह खबर आग की तरह फैल गई. इलाके में दहशत का माहौल पनप गया. शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि दोनों ने किसी जहर खाकर जान दी है. फॉरेंसिक टीम ने कमरे से सैंपल उठाकर जांच शुरू कर दी है.