लेटेस्ट न्यूज़

UPSI भर्ती परीक्षा में 'पंडित' वाले विकल्प पर मचा बवाल तो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कह दी ये बात

UP Police Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026 में आए विवादित प्रश्न के कारण सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. सरकार ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Police Recruitment 2026:14 मार्च 2026 को आयोजित यूपी पुलिस दरोगा भर्ती की पहली शिफ्ट की परीक्षा में हिंदी का एक प्रश्न सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. पेपर में सवाल सामान्य था कि 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाला.' लेकिन इस सवाल के विकल्प में 'पंडित' को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सत्ता के गलियारों तक सवाल उठने लगे. बवाल बढ़ता देख उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस भर्ती बोर्ड ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का भी रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा है कि 'किसी भी जाति, समुदाय या परंपरा का अपमान परीक्षा में स्वीकार्य नहीं है.'