लेटेस्ट न्यूज़

बागपत में सरकारी अफसर विक्रांत सिंह की मौत के बाद उनकी 'Gf' राखी पर गया शक, अब उसकी भी मिली लाश, किसने मारा दोनों को?

Baghpat Crime News: बागपत के डूडा अफसर विक्रांत कुमार और उनकी संदिग्ध मित्र राखी कश्यप की लाशें सहारनपुर के जंगलों में मिली हैं. 10 दिन में हुए इन दो शवों की बरामदगी ने पुलिस की थ्योरी को उलझा दिया है.

ADVERTISEMENT

Rakhi Kashyap
Photo: Rakhi Kashyap
social share
google news

Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत और सहारनपुर के बीच फैली इस डबल मर्डर मिस्ट्री ने पुलिस महकमे से लेकर आम लोगों तक को सन्न कर दिया है. 10 दिनों के भीतर एक शख्स और उसकी संदिग्ध महिला मित्र की लाशें अलग-अलग जंगलों में मिलने से यह मामला पेचीदा बन गया है. एक तरफ डूडा विभाग के अफसर विक्रांत सिंह की मौत का राज है, तो दूसरी तरफ उनकी तथाकथित प्रेमिका राखी कश्यप का शव मिलना इस मामले को और उलझा दे रहा है. अब सवाल यह है कि क्या यह लव स्टोरी का खूनी अंत है या फिर इन दोनों के बीच कोई तीसरा किरदार है जिसने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया?