लेटेस्ट न्यूज़

मऊ में फर्जी नियुक्ति के आरोप में 86 पर केस, 42 शिक्षकों की सैलरी रोक दी गई! यूपी में हड़कंप मचाने वाला ये पूरा मामला समझिए

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सहायता प्राप्त स्कूलों में फर्जी दस्तावेजों पर 42 शिक्षकों की नियुक्ति का बड़ा घोटाला सामने आया है. इस मामले में 86 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और संबंधित शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Mau Teacher Scam: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक बड़ा घोटाला सामने आया है. यहां समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सामने आया है. इस मामले में 42 शिक्षकों की कथित फर्जी नियुक्ति के लिए 86 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. अधिकारियों के मुताबिक जांच के बाद इन 42 शिक्षकों का वेतन भी रोक दिया गया है.