पूर्वांचल के माफियाओं की ये लिस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल, इसका सच जान चौंक जाएंगे
UP News: यूपी में कफ सिरप कांड लगातार चर्चाओं में बना हुआ है. इसी बीच उत्तर प्रदेश में माफियाओं की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. जानिए ये पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: 'UP Tak' के इस खास कार्यक्रम 'पूर्वांचल की बात' हम आपके लिए हर सोमवार से शुक्रवार लेकर आते हैं. इस खास कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल की सियासत, जुर्म और वायरल खबरों को लेकर बात की जाती है. दरअसल पूरे उत्तर प्रदेश की नजर पूर्वांचल पर रहती है. यहां के बाहुबली, माफिया, राजनीति हमेशा चर्चाओं में रहते हैं. यहां की घटनाएं पूरे राज्य पर असर डालती हैं. ऐसे में आज 'पूर्वांचल की बात' कार्यक्रम में हम बात करने जा रहे हैं माफिया लिस्ट की, जो खूब वायरल है. दरअसल उत्तर प्रदेश के माफियाओं की एक लिस्ट इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल है और इसकी चर्चा सियासी हलकों में भी है.









