फैजान ने खुद को सौरभ पाल बताकर बनाए शारीरिक संबंध, एक दिन लड़की ने देख लिया उसका आधार तो उड़े होश!
Bijnor Crime News: बिजनौर में एक युवक ने अपना धर्म छुपाकर इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की. फिर शादी का झांसा देखकर उसने लड़की के साथ अवैध संबंध बनाए. लेकिन एक दिन उसका आधार कार्ड सामने आने के बाद उसकी सच्चाई खुल गई. आरोप है कि इस दौरान फैजान युवती को धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाने लगा.
ADVERTISEMENT

Faizan Malik arrested
Bijnor Crime News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां फैजान मलिक नाम के एक लड़के ने सौरभ पाल के नाम से एक फेक इंस्टाग्राम आईडी बनाकर लड़की से दोस्ती की. आरोप है कि इस दौरान फैजान ने लड़की के साथ शारिरिक संबंध भी बनाए. इसके साथ ही वह लड़की को शादी का झांसा भी देता रहा. लेकिन एक दिन फैजान का आधार कार्ड लड़की ने देख लिया जिसके बाद उसके होश उड़ गए. खुद को सौरभ पाल बताने वाले का नाम आधार कार्ड में फैजान मलिक दर्ज था. जब लड़की को उसकी सच्चाई का पता चला और उसने विरोध किया तब फैजान उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है.