लेटेस्ट न्यूज़

मोहिनी ने मां बनने के लिए दूसरी शादी की फिर ननद के बच्चे को चुरा पहले पति के पास भाग गई! गजब ही हैं इस औरत के कांड

प्रशांत पाठक

हरदोई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बच्चे की चाहत में मोहिनी नाम की एक महिला ने अपने ननद के नवजात बच्चे को ही चुरा लिया. दो शादियां करने के बावजूद मां न बन पाने के कारण मोहिनी ने इस वारदात को अंजाम दिया.

ADVERTISEMENT

Hardoi News
Hardoi News
social share

यूपी के हरदोई जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मोहिनी नाम की एक महिला मां की ममता में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपनी ननद के नवजात बच्चे को ही चुरा लिया. इस मामले की शिकायत मिलने पर जब पुलिस ने मोहिनी की तलाश की तो पता चला कि वह अपने पहले पति अमित के साथ लखनऊ में है. मोहिनी की शादी लखनऊ के अमित कुमार के साथ हुई थी. लेकिन शादी के कुछ साल बीत जाने के बाद भी दोनों का बच्चा नहीं हो रहा था. इसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा. इसके बाद मोहिनी ने हरदोई के रहने वाले विजय के साथ शादी कर ली. लेकिन विजय से शादी के बाद भी जब उसे बच्चा नहीं हुआ तब वह अपनी ननद के बच्चे को चोरी कर लखनऊ में अपने पहले पति अमित के साथ आकर रहने लगी.

यह भी पढ़ें...