वीर पाल को नंगा कर उसकी मूंछें उखाड़ी, चप्पल चटवाई और खौफनाक तरीके से पीटा, शैलेंद्र यादव की हैवानियत
UP News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से सनसनीखेज वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में कुछ लोग एक युवक के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं. उसे बेरहमी से मार रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है.
ADVERTISEMENT

Screengrab from viral video
UP News: कानपुर के सजेती इलाके के कोटरा मकरंदपुर गांव के रहने वाले वीरपाल पाल नाम के शख्स के साथ दबंगों ने जो किया, उसे जान आप भी कांप जाएंगे. दबंगों ने उसे जिस तरह से पीटा, उसका वीडियो वायरल है और जो भी इस वीडियो को देख रहा है, वह भी सकते में हैं. वीरपाल पाल के साथ बेरहमी की हद पार की गई और उसकी दबंगों ने मूंछ भी उखाड़ ली.