लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में 3 नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी बनाए जाने का रास्ता साफ, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर और मथुरा में बनेंगे ये विश्वविद्यालय

UP Cabinet decisions New Universities: यूपी कैबिनेट ने शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप और शहरी नियमों में बड़े बदलावों को मंजूरी दी. रिपोर्ट में आगे जानिए मुजफ्फरनगर, मथुरा और बाराबंकी में नई यूनिवर्सिटी, यूके के साथ स्कॉलरशिप स्कीम और विज्ञापन लाइसेंस की अवधि 15 साल करने जैसे अहम फैसले.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Representative Image
social share
google news

UP Cabinet decisions New Universities: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को कई बड़े और महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी. इनमें उच्च शिक्षा, अंतरराष्ट्रीय स्कॉलरशिप और शहरी प्रशासन सुधारों से जुड़े कई प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है. इन फैसलों से राज्य में नई प्राइवेट यूनिवर्सिटी, यूके के साथ 'चेवनिंग' जैसी स्कॉलरशिप योजना और नगर निगमों के लिए विज्ञापन से जुड़े नियमों में दीर्घकालिक बदलाव का रास्ता साफ हो गया है.