रत्ना ने बेटियों के साथ मिलकर लिवइन पार्टनर सूर्य प्रताप सिंह को दी खौफनाक मौत, रात में हैवान बन गई
UP News: यूपी के लखनऊ में एक महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी. आरोप है कि इसमें उसने अपनी दोनों बेटियों को भी साथ लिया और सूर्य प्रताप सिंह का कत्ल कर किया. जानिए ये सनसनीखेज मामला.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: देवरिया के रहने वाले सूर्य प्रताप सिंह काफी समय से लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र स्थित सालारगंज गांव में रह रहे थे. उनके साथ उनकी प्रेमिका और उसके 2 बच्चे भी रहते थे. अब सूर्य प्रताप सिंह के साथ सनसनीखेज कांड हुआ है. बता दें कि लिव-इन रिलेशन में रहने वाली प्रेमिका ने ही सूर्य प्रताप सिंह को दर्दनाक मौत दे डाली है. हैरानी की बात ये है कि युवती ने खुद शुक्रवार सुबह पुलिस को फोन करके, मामले की जानकारी दी. प्रेमिका रत्ना ने सूर्य प्रताप सिंह का गला रेतकर उसका कत्ल कर दिया.