अमन यादव को जबरन गाड़ी में डाल ले गए फिर बेरहमी से इतना मारा वो मर गया, दरिंदगी की हद पार
UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में अमन यादव का अपहरण करके, उसकी हत्या कर दी गई. अमन के अपहरण का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. उसे बेरहमी के साथ मारा गया था. जानिए ये पूरी वारदात.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में शनिवार देर रात अमन यादव नाम के युवक का अपहरण किया गया था. इसके बाद युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ था. साफ था कि अपहरणकर्ताओं ने युवक की हत्या कर दी थी. उसे जमकर पीटा था. आरोपियों ने उसके साथ इतनी बेरहमी से मारपीट की थी कि उसकी मौत हो गई थी फिर शव डालकर भाग निकले थे.