लेटेस्ट न्यूज़

SHO अरुण डेथ केस में फंसी सिपाही मीनाक्षी के चक्कर में पहले भी थाने में चली गोली, भिड़े थे 2 पुलिसवाले! कांडी इतिहास

अलीम सिद्दीकी

UP News: जालौन के एसएचओ अरुण राय डेथ केस में महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को जेल भेज दिया गया है. मीनाक्षी की शादी फरवरी में थी. बता दें कि अब मीनाक्षी का इतिहास भी सामने आ रहा है, जो काफी विवादित है. इसके चक्कर में थाने में गोलियां तक चली हैं.

ADVERTISEMENT

जालौन, जालौन न्यूज, एसएचओ अरुण राय केस, महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा, Jalaun shooting, Jalaun police station incharge death, Arun Kumar SHO death, mysterious shooting Jalaun, Uttar Pradesh police news
UP News
social share

UP News: जालौन के एसएचओ अरुण कुमार राय डेथ केस में पुलिस ने महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा को गिरफ्तार करके, जेल भेज दिया है. बता दें कि बीते शुक्रवार की देर रात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उन्होंने कथित तौर से अपनी कनपटी पर गोली मारी. जिस समय ये घटना हुई, उस समय उनके सरकारी आवास पर महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा मौजूद थी. उसने ही पुलिस को घटना की जानकारी दी थी. बता दें कि अरुण राय संत कबीर नगर के रहने वाले थे.

यह भी पढ़ें...