पीलीभीत टाइगर रिजर्व सफारी में नितिन के परिवार पर बाघ ने बोला हमला, गाड़ी पर लगा उसका पंजा फिर ये हुआ
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान एक वाहन पर अचानक बाघ ने हमला किया, लेकिन चालक की सूझबूझ से सभी 14 पर्यटकों की जान बच गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में नए पर्यटन सीजन की शुरुआत ही दहशत और रोंगटे खड़े कर देने वाले रोमांच के साथ हुई है. जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों से भरे एक वाहन पर अचानक एक विशाल बाघ ने हमला कर दिया. इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बाघ के हमले के दौरान सफारी गाड़ी चालक की सूजबूझ से एक बड़ा खतरा टला है.