लेटेस्ट न्यूज़

अमेठी में दलित युवक हौसला प्रसाद को इतना पीटा कि हो गई मौत, आरोपी शुभम सिंह कौन है?

उत्तरप्रदेश के अमेठी में एक दलित युवक को ट्रैक्टर में मिट्टी भरने के पैसे मांगने पर शुभम सिंह ने पीट-पीटकर घायल कर दिया, इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई. परिजन पुलिस की कार्यशैली पर नाराज हैं और न्याय की मांग कर रहे हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले में एक दलित युवक को पीट-पीटकर मार डालने का खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक दलित युवक को ट्रैक्टर में मिट्टी भरने के पैसा मांगना इतना भारी पड़ गया कि आरोपी शुभम सिंह ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. इलाज के दौरान दलित युवक की मौत हो गई. घरवालों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है. पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करके हुए शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है.