Mood Kya Hai Jaunpur: जौनपुर में सपा कितनी सीटों पर मजबूत और कमजोर? पत्रकारों ने बता दिया पूरा समीकरण
Mood Kya Hai Jaunpur: उत्तर प्रदेश की 2027 की सियासी जंग में जौनपुर की 9 विधानसभा सीटों पर मुकाबला दिलचस्प है. सपा, भाजपा और गठबंधन के बीच बदलते समीकरण, जातीय गणित, गुटबाजी और मजबूत चेहरों से चुनावी तस्वीर तेजी से बदल रही है.
ADVERTISEMENT

Mood Kya Hai Jaunpur
Mood Kya Hai Jaunpur: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछने लगी है. जौनपुर जिले की 9 विधानसभा सीटों पर राजनीतिक समीकरण बेहद दिलचस्प मोड़ पर हैं. 2022 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की 9 में से 5 सीटों पर समाजवादी पार्टी (सपा) और 4 सीटों पर भाजपा-गठबंधन ने जीत हासिल की थी. हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस क्षेत्र में सपा का पलड़ा भारी नजर आया. 2027 के महासमर से पहले जौनपुर का सियासी 'मूड क्या है' इस पर जिले के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी बात रखी है.
