लेटेस्ट न्यूज़

अभी 28 मार्च को ही हुआ था उद्घाटन… 11 अगस्त को हुई बारिश में नोएडा एयरपोर्ट के पार्किंग एरिया में भरा पानी, सामने आई ये सफाई

ग्रेटर नोएडा के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में तेज बारिश के बाद जलभराव से परेशानी हुई. पार्किंग मार्ग पर जमा पानी को एयरपोर्ट टीम ने 30 मिनट में साफ कर दिया.प्रबंधन ने कहा कि उड़ान संचालन प्रभावित नहीं हुआ और स्थिति सामान्य रही.

ADVERTISEMENT

Noida International Airport
Noida International Airport
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के परिसर में तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति पैदा हो गई. टर्मिनल से पार्किंग एरिया की ओर जाने वाले रास्ते पर पानी भरने से यात्रियों और वहां मौजूद लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस जलभराव का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.