देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी टंकी में सड़ रहा था शव, इस हाल में मिली बॉडी किसकी है?
उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर बनी सीमेंटेड पानी की टंकी के अंदर एक सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस भी इस दिशा में जांच कर रही है कि आखिर वह शव पानी की टंकी तक कैसे पहुंचा.
ADVERTISEMENT

देवरिया मेडिकल कॉलेज की पानी की टंकी में मिली थी लाश. (Photo: ITG)
उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मेडिकल कॉलेज की पांचवीं मंजिल पर बनी सीमेंटेड पानी की टंकी के अंदर एक सड़ी-गली लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस गंभीर लापरवाही और जन स्वास्थ्य के खतरे को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार बरनवाल को हटा दिया गया है. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस भी इस दिशा में जांच कर रही है कि आखिर वह शव पानी की टंकी तक कैसे पहुंचा.

