लेटेस्ट न्यूज़

औरैया में बंद स्कूल के अंदर से आ रही थी बच्ची के रोने की आवाज... ताला खुला तो वीडियो में ये सब दिखा

औरेया के एक कंपोजिट विद्यालय में छुट्टी होने के बाद अध्यापक ताला बंद करके चले गए. इसके कुछ देर बाद एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर स्कूल के पास गांव के लोग इक्ठ्ठा हो गए. इस दौरान पता चला कि कोई बच्ची स्कूल के अंदर बंद हो गई है.

ADVERTISEMENT

A Girl got locked in classroom
A Girl got locked in classroom
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के औरेया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक कंपोजिट विद्यालय में छुट्टी होने के बाद अध्यापक ताला बंद करके चले गए. इसके कुछ देर बाद एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर स्कूल के पास गांव के लोग इक्ठ्ठा हो गए. इस दौरान पता चला कि कोई बच्ची स्कूल के अंदर बंद हो गई है. ऐसे में ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्कूल के अध्यापक को दी. इसके बाद अध्यापक ने आकर स्कूल का दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख हर कोई चौंक गया. स्कूल के अंदर चार साल की तन्नू रो रही थी जिसके बाद उसे सही सलामत बाहर निकालकर घर पहुंचा दिया गया. फिलहाल इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.