लेटेस्ट न्यूज़

18000 करोड़ के 128 प्रोजेक्ट्स, वाराणसी रिंग रोड फेज 2 को लेकर भी आया बिग अपडेट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान यहां चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया है. सीएम योगी ने इस दौरान भूमाफियाओं और सोशल मीडिया पर बदमाशी करने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Ring Road Varanasi:सांकेतिक तस्वीर
Ring Road Varanasi:सांकेतिक तस्वीर
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान यहां चल रहे विकास प्रोजेक्ट्स का जायजा लिया है. सीएम योगी ने इस दौरान भूमाफियाओं और सोशल मीडिया पर बदमाशी करने वाले लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी दिए हैं. आपको बता दें कि सीएम योगी ने वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की है. बैठक में सीएम योगी को ये जानकारी दी गई कि फिलहाल शहर में कुल 18,000 करोड़ रुपये के 128 प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं. इनमें वाराणसी रिंग रोड फेज-2 का काम भी शामिल है. रिंग रोड के इस फेज को जून 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा.