UPTak Baithak Logo

मेरठ के मेहताब ने घर के बाहर क्यों लिखा- 'दबंगों के डर से पलायन'... उसे किससे है डर? SSP विपिन टाडा ने सब बता दिया

Meerut Crime News: मेरठ के जसड़ गांव में घरेलू विवाद के बाद एक पक्ष ने दबंगों के डर से पलायन की घोषणा कर दी. जानें क्यों मेहताब अपने परिवार सहित घर छोड़कर जाने को मजबूर हुआ और ग्रामीणों व पुलिस ने मामले में क्या कार्रवाई की.

ADVERTISEMENT

मेरठ ने मेहताब ने घर के बाहर लिखा- 'दबंगों के डर से पलायन'
मेरठ ने मेहताब ने घर के बाहर लिखा- 'दबंगों के डर से पलायन'
social share
google news

Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में थाना सरूरपुर क्षेत्र के जसड़ गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों की बढ़ा तनाव अब सुर्खियों में है. विवाद ने उस समय नया मोड़ ले लिया जब एक पक्ष ने गांव छोड़ने की घोषणा कर दी. बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पिछले कुछ दिनों से किसी घरेलू मुद्दे को लेकर तनाव चल रहा था, जो कि मारपीट में बदल गया. घटना के बाद एक पक्ष के मेहताब नामक शख्स ने अपने घर के बाहर पलायन की सूचना लिख दी. मेहताब ने अपने घर के बाहर लिखा था- 'दबंगों के डर से पलायन'. यह घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई है.