लेटेस्ट न्यूज़

नंद को अपना बेटा नहीं देने की दर्दनाक कीमत मेरठ की बहू ममता ने यूं चुकाई, ससुराल में ऐसा क्या हुआ उसके साथ?

मेरठ के शेरगढ़ी में 28 वर्षीय ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. ससुराल पक्ष ने इसे बिजली का करंट लगने से हुई मौत बताया, जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के शेरगढ़ी में शनिवार देर शाम 28 वर्षीय ममता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने सनसनी फैला दी. ममता की मौत को लेकर मायके और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. ससुराल वालों ने इसे बिजली की प्रेस से करंट लगने का मामला बताया है, जबकि ममता के परिवार ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.