लेटेस्ट न्यूज़

ललितपुर में चलती कार में दलित लड़की से गैंग रेप, स्कॉलरशिप का फॉर्म भरने गई थी

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि यहां छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने गई एक दलित लड़की के साथ दो युवकों ने हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप किया है.

ADVERTISEMENT

lalitpur Crime News
lalitpur Crime News
social share
google news

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आरोप है कि यहां छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने गई एक दलित लड़की के साथ दो युवकों ने हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप किया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 से होते हुए गुजर रही थी तभी उसे उसकी जान पहचान का एक युवक नितिन ठाकुर मिला. आरोप है कि नितिन ने पीड़िता को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठा लिया. इस दौरान कार में मौजूद एक और युवक ने मिलकर उसके साथ रेप किया. फिर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे हाइवे पर छोड़कर भाग निकले.