लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में कई घंटों से इलाज का इंतजार कर रहा था मरीज और आते ही उसे पीटने लगा डॉक्टर! चिल्लाती पत्नी का भी वीडियो आया

बलिया के सूरज ईएनटी हॉस्पिटल में इलाज कराने गया एक मरीज घंटो से इंतजार कर रहा था. ऐसे में सब्र का बांध टूटने पर मरीज ने डॉक्टर के आने का समय पूछ लिया. ये सुनते ही डॉक्टर भड़क उठा. नाराज डॉक्टर ने वहां मौजूद बाउंसर के साथ मिलकर मरीज की जमकर पिटाई कर दी.

ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां सूरज ईएनटी हॉस्पिटल में इलाज कराने गया एक मरीज घंटो से इंतजार कर रहा था. ऐसे में सब्र का बांध टूटने पर मरीज ने डॉक्टर के आने का समय पूछ लिया. ये सुनते ही डॉक्टर भड़क उठा. नाराज डॉक्टर ने वहां मौजूद बाउंसर के साथ मिलकर मरीज की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में पति को पीटता देख उसकी पत्नी चीख-चीखकर मदद मांगती दिख रही है. फिलहाल पुलिस ने डॉक्टर और उसके कर्मचारियो कें खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.