मौसी ने रेप और अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस किया पर आगरा में जैसे बरी हुआ ये भांजा वो पूरी कहानी चौंका देगी
आगरा की एक अदालत ने रेप और अप्राकृतिक कृत्य के मामले में सबूतों के अभाव में आरोपी भांजे हिमांशु रावत को बरी कर दिया है. जानें क्या था शादी का वादा कर शारीरिक शोषण करने का यह पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

Agra News (सांकेतिक तस्वीर)
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्ते की एक मौसी ने अपने ही भांजे पर रेप और अप्राकृतिक संबंध बनाने का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने केस के आधार पर आरोपी भांजे को अरेस्ट कर जेल भेजा. जब भांजा जमानत पर जेल से बाहर आया तब उसके परिजनों ने महिला से बीच का रास्ता निकालने की बात कही. इस दौरान ये भी कहा गया कि युवक अब महिला से शादी कर लेगा. इस बात पर महिला ने अपने भांजे के खिलाफ दर्ज कराया गया केस वापस लिया. मगर बाद में युवक ने किसी और महिला से शादी कर ली. ये सब होता देख मौसी ने फिर एक बार भांजे के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया. अब इस मामले में अदालत का फैसला सामने आया है. अदालत ने मामले में भांजे को बरी कर दिया है. खबर में आगे आप विस्तार से पूरा मामला जानिए.
